Women Empowerment and Traditional Culture Celebrated at Binod Mela महिला टीम के झूमर नृत्यगीत में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWomen Empowerment and Traditional Culture Celebrated at Binod Mela

महिला टीम के झूमर नृत्यगीत में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक

महिला टीम के झूमर नृत्यगीत के साथ बिनोदमेला का समापन हुआ। विधायक चंद्रदेव महतो ने उद्घाटन किया। पारंपरिक संस्कृति को बचाने का आह्वान किया गया। गायिकाओं ने शिक्षा विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 25 Dec 2024 05:34 PM
share Share
Follow Us on
महिला टीम के झूमर नृत्यगीत में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक

बलियापुर/प्रतिनिधि। महिला टीम के झूमर नृत्यगीत के साथ ही बुधवार को सप्ताहव्यापी बिनोदमेला का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। नटुवा, झूमर, करमा, सोहराय आदि पारंपरिक संस्कृति को बचाऐ रखने का आह्वान लोगों से किया। चास पिंड्राजोड़ा के विकास महतो की महिला टीम ने झूमर नृत्यगीत के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। गायिका बातासी महतो व वासंती महतो ने गीतों के माध्यम से समाज में शिक्षा के विकास व महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। शराबखोरी के खिलाफ लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। कलाकारों ने मौके पर बिनोद बाबु को याद किया। अध्यक्ष अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, परिमल महतो, महावीर महतो, हीरूचरण महतो, अरूण महतो, सुनील महतो, पांचु महतो, विजय कुमार महतो आदि मौके पर थे। कार्यक्रम का समापन होने तक दर्शक ढोल-मांदर की थाप पर थिरकते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।