बाइक सवार अपराधियों ने झपटी महिला की चेन

Nov 27, 2025 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

राजगंज के मैराकुल्ही में बुधवार को दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता मधुबाला दास शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। जैसे ही वह बीजीएम गार्डन की ओर जा रही थीं, तभी अंडरपास के पास चेन छीनने की घटना हुई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।

बाइक सवार अपराधियों ने झपटी महिला की चेन

राजगंज। राजगंज थाना क्षेत्र के मैराकुल्ही स्थित अंडरपास के समीप बुधवार की दोपहर तीन बजे एक महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली। पीड़िता मधुबाला दास पूर्वी टुंडी लटानी की निवासी आनंदी दास की पत्नी है। बताया जाता है कि वह अपने रिश्तेदार विकास दास के घर मैराकुल्ही शादी समारोह में आई थी। वहां से दो-तीन महिलाओं के साथ पैदल बीजीएम गार्डन स्थित शादी समारोह स्थल पर जा रही थी। इसी दौरान अंडरपास के समीप बाइक सवार दो अपराधी चेन छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;