Dhanbad News: जांच की मांग को लेकर तीसरे दिन भी रहा ओपीडी सेवा बंद
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: जोड़ापोखर के जियलगोरा अस्पताल में एक महिला कर्मचारी ने डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके कारण शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रही। इमरजेंसी मरीजों का इलाज जारी है, लेकिन नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। डॉक्टरों ने आरोपों को झूठा बताया है।

Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जियलगोरा अस्पताल में एक महिला कर्मचारी द्वारा डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ की गई लिखित शिकायत प्रकरण में तीसरे दिन शुक्रवार को भी अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रही। हालांकि डॉक्टरों द्वारा इमरजेंसी मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन ओपीडी सहित अन्य नियमित मेडिकल कार्य प्रभावित हैं। एक महिला कर्मी ने अस्पताल के एक डॉक्टर और कुछ कर्मचारियों पर कथित रूप से दुर्व्यवहार सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को संबंधित डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने झूठा और मनगढ़ंत बताया है।


