ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादआईएसएम क्वार्टर में महिला की मौत, हत्या की आशंका

आईएसएम क्वार्टर में महिला की मौत, हत्या की आशंका

आईएसएम शिव मंदिर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में किरण वर्मा (23 वर्ष) की बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष...

आईएसएम शिव मंदिर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में किरण वर्मा (23 वर्ष) की बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष...
1/ 2आईएसएम शिव मंदिर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में किरण वर्मा (23 वर्ष) की बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष...
आईएसएम शिव मंदिर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में किरण वर्मा (23 वर्ष) की बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष...
2/ 2आईएसएम शिव मंदिर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में किरण वर्मा (23 वर्ष) की बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 15 Nov 2018 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

आईएसएम शिव मंदिर स्थित स्टॉफ क्वार्टर में किरण वर्मा (23 वर्ष) की बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर किरण की हत्या का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने किरण के पति सुनील वर्मा को हिरासत में ले लिया, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार हो गए। वर्ष 2014 के दिसंबर में झरिया चौथाई कुल्ही निवासी राजेश रवानी की पुत्री किरण की शादी आईएसएम के चपरासी शिव वर्द्धन प्रसाद के पुत्र सुनील वर्मा से हुई थी। सुनील आईआईटी आईएसएम के कैमेस्ट्री लैब में अनुबंध पर नौकरी करता है। पुलिस हिरासत में लिए गए सुनील ने बताया कि दोपहर 12 बजे वह लैब में था। उसी समय उसका छोटा भाई रोहित भागता हुआ वहां पहुंचा और कहने लगा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। जब वह अपने क्वार्टर पहुंचा, तो देखा कि पत्नी जमीन पर अचेता अवस्था में पड़ी है। आनन-फानन में उसे सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी धनबाद पुलिस को दी गई। सुनील ने बताया कि उसे नहीं पता कि उसकी पत्नी की मौत कैसे हुई।

--------------

हत्या या आत्महत्या, पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

सुनील ने जहां किरण की मौत के कारणों पर अज्ञानता जाहिर की। वहीं उसके माता-पिता किरण के मायके वालों से फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। किरण की मां गीता देवी का सीधा आरोप है कि पुत्री की पिटाई कर उसका गला घोंट दिया गया। सुबह तक उनकी पुत्री बिल्कुल ठीक थी। ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। हत्या को आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव जब्त कर लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होने की संभावना है। किरण की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि दोपहर में उसके जीजा सुनील वर्मा ने फोन कर बताया कि उसकी दीदी की तबीयत खराब है। हमलोग उसे सेंट्रल अस्पताल ले जा रहे हैं। अपने भाई और पिता को अस्पताल भेज दो। भागते हुए किरण का भाई विक्की रवानी झरिया के तीन-चार युवकों के साथ सेंट्रल अस्पताल पहुंचा, वहां जब बहन नहीं मिली, तो वे लोग उसके क्वार्टर आए। क्वार्टर के एक कमरे में जमीन पर बहन की लाश पड़ी थी। जब पूछा गया, तो ससुराल वालों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। विक्की रवानी का आरोप है कि बहन के ससुर शिववर्द्धन प्रसाद, सास रेखा देवी, देवर नीरज वर्मा व रोहित वर्मा और ननद रिंकी देवी मारपीट पर उतारू थे। रेखा देवी ने रोटी बनाने वाले ताबे से हमला करने का प्रयास किया। थोड़ी देर में झरिया से किरण की मां और पिता सहित 50 से अधिक लोग आईएसएम कैंपस पहुंचे। पुलिस भी आ गई। पुलिस और लड़की पक्ष के लोगों को देख किरण के ससुराल वाले फरार हो गए। किरण और सुनील की छोटी बेटी सानवी का बुधवार को दूसरा जन्मदिन था। क्वार्टर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। घर में केक भी मंगाया गया था। शाम में जश्न के बीच जन्मदिन मनाया जाता, लेकिन उससे पहले मां की मौत हो गई। मां को मृत्यु सैया पर सोया देखकर सानवी और उसकी बड़ी बहन सुरभी को तनिक भी भांन नहीं था कि उनके सिर से मां का साया उठ गया है। इधर, किरण की मां गीता और बहन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें