पति-पत्नी को पीटा, आरोप- गले से चेन भी झपटा
मनईटांड़ भवतारिणी पथ निवासी अंकिता सिंघल ने एक ट्रैफिक विवाद के बाद बाबूडीह के युवकों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। अंकिता ने कहा कि युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र और पति की सोने की चेन भी छीनी। इस मामले में धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मनईटांड़ भवतारिणी पथ निवासी अंकिता सिंघल ने गाड़ी के आगे से बाइक हटाने के विवाद के बाद बाबूडीह के युवकों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। साथ ही उनके गले से मंगलसूत्र और पति के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप युवकों पर लगाया। अंकिता की शिकायत पर शनिवार को बाइक मालिक बाबूडीह निवासी अरिवंद कुमार सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में अंकिता ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने पति और सास के साथ वेडिंग बेल से एक पार्टी में शरीक होकर वापस अपने घर लौट रही थीं।
बिनोद बिहारी चौक पाल नगर के पास एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी थी। जब उनके पति न्याय ब्रह्मनिष्ठ कार से उतर कर बाइक सवार को गाड़ी हटाने को कहा तो वहां बाइक सवार के पक्ष में अन्य लोग आ गए और गाली-गलौज करते हुए सभी मारपीट करने लगे। महिला ने बाइक का नंबर पुलिस को दिया। इसके आधार पर बाइक सवार की पहचान की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


