Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWinter Weather Update Temperature Drop Expected in Dhanbad
हिमालय से आनेवाली सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

हिमालय से आनेवाली सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

संक्षेप: धनबाद में नवंबर का पहला सप्ताह गुजर चुका है और ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन में धूप के बावजूद शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। अगले 15 दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Sun, 9 Nov 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, संवाददाता नवंबर माह का पहला सप्ताह बीत गया है। अब ठंड धीरे-धीरे असर दिखा रही है। दिन में धूप गर्माहट तो शाम ढलते ही सर्द हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही हैं। रात का मौसम सर्द होने लगा है। बादल की आवाजाही से मौसम नरम-गरम बना हुआ है। आनेवाले दिनों में तेज ठंड असर दिखा सकती है। उत्तर से आनेवाली हिमालय की हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। मौसम विभाग से जारी अगले 15 दिनों के पूर्वानुमान में ठंड की संभावना जताई गई है। वहीं शनिवार की सुबह से ही तेज धूप और ठंडी हवाएं चल रही थीं। इस कारण शाम ढलते ही हल्की कनकनी बढ़ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

9 से 13 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नवंबर के मध्य से कड़ाके की सर्दी हो सकती है। 14 से 20 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान के 7 से 16 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 20 नवंबर तक बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।