ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद25 के बाद धीरे-धीरे होने लगेगी ठंड की विदाई

25 के बाद धीरे-धीरे होने लगेगी ठंड की विदाई

ठंड से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। 25 जनवरी के बाद धीरे-धीरे ठंड की विदाई शुरू...

25 के बाद धीरे-धीरे होने लगेगी ठंड की विदाई
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 19 Jan 2019 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

ठंड से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। 25 जनवरी के बाद धीरे-धीरे ठंड की विदाई शुरू होगी। दिन का तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचेगा, जिससे लोगों को दिन में गर्मी लगेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री हो जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले तीन दिन के बाद से ही ठंड की नरमी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचने से ही राहत मिलेगी। 25 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचेगा। जनवरी में पहली बार तापमान 30 डिग्री पहुंचेगा। जनवरी के बाद से ही ठंड की पूरी तरह विदाई होगी।

कुहासा-कोहरा से दूर रहा धनबाद

कुहासा और कोहरा से पहली बार धनबाद दूर रहा। ठंड के इस मौसम में अभी तक एक भी दिन धनबाद में कुहासा देखने को नहीं मिला। आमतौर पर जनवरी के महीने में ही कोयलांचल में कुहासा होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें