पत्नी पर था अफेयर का शक, युवक ने की जान देने की कोशिश
पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाते हुए एक युवक ने जान देने की कोशिश की। उसने नींद की 40 गोलियां खाकर सरायढेला हीरक रोड वृंदावन कोआपरेटिव कॉलोनी स्थित घर में आत्महत्या का प्रयास...
पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाते हुए एक युवक ने जान देने की कोशिश की। उसने नींद की 40 गोलियां खाकर सरायढेला हीरक रोड वृंदावन कोआपरेटिव कॉलोनी स्थित घर में आत्महत्या का प्रयास किया। सुसाइट का प्रयास करने वाले रिटायर खेल शिक्षक के पुत्र को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसे डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व युवक ने दो पन्नों का एक सुसाइडल नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेवार ठहराया है। उसने पत्नी पर दो युवकों से विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप मढ़ा है। युवक की मां ने सरायढेला पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में बहू पर बेटे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। बताया कि सोमवार को उनका बेटा कमरे में बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो वह बेड पर अचेता अवस्था में पड़ा था। दोनों लोगों की मदद से उन्होंने बेटे को पीएमसीएच पहुंचाया। बगल में सुसाइडल नोट के अलावा नींद की गोलियों के रैपर थे।
10 साल पहले पिता ने किड्नी देकर बचाई थी जान
आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक प्राइवेट शिक्षक था। 2010 में उसके पिता ने उसे अपनी एक किड्नी देकर उसकी जान बचाई थी। हाल के दिनों में उसकी तबीयत नासाज चल रही थी। वह डायलिसिस पर था। सुसाइडल नोट में युवक ने अपनी पत्नी से संबंध रखने वाले दो युवकों के अलावा अपने ससुर और साले पर भी पत्नी का साथ देने का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी पत्नी झूठा आरोप लगाती थी कि उसने पत्नी से किड्नी देने को कहा था। उसकी एक पांच साल की पुत्री है। पत्नी बच्ची को भी लेना चाहती थी। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।