Dhanbad News: मां व बेटे के साथ मारपीट व छिनतई
Dhanbad News: बेहराकुदर में एक विधवा महिला रेखा देवी और उनके पुत्र गोलू कुमार पर हमला किया गया। बुधवार की रात, गोलू को कुछ लोगों ने शादी समारोह से लौटते समय लाठी-डंडों से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान चांदी का चैन और दो हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dhanbad News: बेहराकुदर में विधवा महिला रेखा देवी व उसके पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई। इसकी लिखित शिकायत बरोरा थाना में पीड़ित महिला ने दी है। इसमें गांव के ही सात लोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता रेखा देवी के अनुसार बुधवार की रात करीब 1:30 बजे उनका पुत्र गोलू कुमार सिंह डुमरा में आयोजित एक शादी समारोह से बेहराकुदर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान घर के समीप कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे महिला व पुरुष परिजनों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया गया।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने चांदी का चैन, दो हजार रुपये नगद की छीन लिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


