ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादभूली मोड़ में मिला सफेद उल्लू

भूली मोड़ में मिला सफेद उल्लू

धनबाद। भूली मोड़ में शुक्रवार को सफेद उल्लू मिला। अधिक ठंड की वजह से उल्लू उड़ नहीं पा रहा था और जमीन पर पड़ा...

भूली मोड़ में मिला सफेद उल्लू
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 28 Jan 2022 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। भूली मोड़ में शुक्रवार को सफेद उल्लू मिला। अधिक ठंड की वजह से उल्लू उड़ नहीं पा रहा था और जमीन पर पड़ा था। आसमान में उड़ रहे चील और कौए उसपर हमले करने की फिराक में थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पत्थर मारकर चील को भगाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। उल्लू को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गए। शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर जमीन पर पड़े सफेद उल्लू पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना डीएफओ विमल लकड़ा को दी। डीएफओ ने वाइल्ड लाइफ से जुड़े बजरंगी यादव को भूली मोड़ भेजा। बजरंगी ने सफेद उल्लू को उठाकर ढांगी पहाड़ी में ले जाकर छोड़ दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें