Dhanbad News: बंगाल में पिस्टल के साथ मैथन मोड़ का युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: पश्चिम बंगाल की रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने झारखंड के युवक सागर यादव को अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी केबल्स क्वार्टर क्षेत्र में गश्त के दौरान शनिवार रात हुई। युवक ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Dhanbad News: बंगाल में पिस्टल के साथ मैथन मोड़ का युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: पश्चिम बंगाल की रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने झारखंड के कुमारधुबी मैथन मोड़ निवासी एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। शनिवार रात बंगाल पुलिस की टीम केबल्स क्वार्टर इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस वाहन को देखते ही युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सागर यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।