जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव का दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ: डॉ सरकार
धनबाद में बीसीसीएल कर्मियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें डॉ. सूर्य शेखर सरकार ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए योग,...

धनबाद, विशेष संवाददाता बीसीसीएल कर्मियों के लिए स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन पर शुक्रवार को मानव कलयाण विभाग जगजीवन नगर में आयोजित कार्यशाला में डॉ सूर्य शेखर सरकार ने कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव का दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए योग, ध्यान, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम महत्वपूर्ण है।
आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वास्थ्य का व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में बीसीसीएल कर्मी शामिल हुए। तनावमुक्त जीवन के भी टिप्स दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


