धनबाद में 13 तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
धनबाद में 13 मई तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को दिन में तेज धूप के बाद काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 8 से 13 मई तक आंशिक बादल, गरज के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना जताई है।

धनबाद, संवाददाता। धनबाद में 13 मई तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी हुई है। धनबाद में गुरुवार की सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही। इस कारण लोगों को गर्मी महसूस होती रही। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधे घंटे तक हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार आठ मई से 13 मई तक जिले में आंशिक बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से नौ और 10 मई को तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम की स्थिति
धनबाद और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभे से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बारिश और बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवा और वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


