पंप रुम की छत्त का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बरोरा में मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी के पानी टंकी नंबर दो के पंप रुम की छत्त अचानक गिर गई, जिसमें रासमनी कुमारी समेत अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए। फोरमेन रतन महतो ने बताया कि यह घटना पहले भी हो चुकी है और भवन की स्थिति जर्जर है। बीसीसीएल प्रबंधन से मरम्मती की मांग की गई है।

पंप रुम की छत्त का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

बरोरा, प्रतिनिधि। मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी के उपर साइड में स्थित पानी टंकी नंबर दो के पंप रुम की छत्त का प्लास्टर शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग अचानक भर-भराकर गिर गया। इस घटना में पानी टंकी में कार्यरत कर्मी रासमनी कुमारी समेत अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए। कर्मी पंप रुम से तेजी से भागकर अपने आपको चोटिल होने से बचाया। विभाग के टेक्निकल फोरमेन रतन महतो ने बताया कि इस तरह की घटना पहले भी यहां कई बार घट चुकी है। पंप रुम, रेस्ट सेंटर के साथ पानी टंकी परिसर में स्थित भवन की स्थिति कॉफी जर्जर हो गया है।

भवन की मरम्मती एवं पानी टंकी परिसर के भीतर शौचालय निर्माण के लिए स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिया गया है । लेकिन प्रबंधन द्वारा इस मामले में आज तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। फोरमैन रतन महतो के अनुसार इस पानी टंकी में महिला-पुरुष को मिलाकर एक दर्जन से अधिक कर्मी कार्यरत है। जिनकी ड्यूटी अलग-अलग पाली में लगती है। जर्जरता के कारण यहां कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।