बाघमारा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि योजनाओं का कार्य कब शुरू होगा और कब लोगों को पेयजल मिलेगा। शारदा ने चापाकलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए मरम्मत का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता और जिला अभियंता के साथ बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बागड़ा, सिंगड़ा, महुदा और तेलमच्चो जलापूर्ति योजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों से पूछा कि इन योजनाओं का कार्य कब तक शुरू होगा और लोगों को पेयजल की सुविधा कब तक उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द पेयजल मिल सके।बैठक में शारदा सिंह ने क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की स्थिति पर भी चिंता जताई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना बेहद जरूरी है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


