पानी की समस्या को लेकर महाप्रबंधक से हुई वार्ता
Mar 03, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
तिसरा अस्पताल कॉलोनी में पानी की समस्या पर सोमवार को महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा और बिहार जनता खान मजदूर संघ के नेताओं के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। तीन महीने से पानी की सप्लाई बंद थी। महाप्रबंधक ने टैंकर के माध्यम से जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

तिसरा अस्पताल कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर सोमवार को लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा और बिहार जनता खान मजदूर संघ के नेताओं के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। पिछले 3 महीने से पानी का सप्लाई बंद है। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। जितना जल्द हो सके पानी मिलेगा। वार्ता में बिहार जनता खान मजदूर संघ के भोला सहनी, शैलेश यादव, शैलेश कुमार, प्रीतम, बबलू, पप्पू, स्वार्थ, राजन, भक्ति, विष्णु, राजकुमार, सातों भुइया, गोलू, धर्मेंद्र, संदीप आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



