जामाडोबा जलसंयत्र में मेंटनेंस कार्य कारण आंशिक जलापूर्ति
झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र में पंप की मरम्मत के कारण गुरुवार को झरिया और आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत हुई। जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रही, लेकिन पूरी तरह ठप नहीं हुई। विभागीय कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कर रहे हैं। उम्मीद है कि शाम या अगली सुबह तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र से गुरुवार को झरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा है। विभाग से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को जामाडोबा प्लांट के इंटेक वेल के एक मुख्य पंप का आवश्यक मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जो शुक्रवार तक चलेगा । फुटबॉल में तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत नहीं हो सके। गुरुवार को झरिया शहर सहित इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रही।
मेंटेनेंस कार्य की वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप तो नहीं हुई, लेकिन नलों में पानी का दबाव काफी कम रहा। विभागीय कर्मचारियों द्वारा पंप की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक अनिवार्य मेंटेनेंस है ।ताकि भविष्य में किसी बड़ी तकनीकी खराबी से बचा जा सके। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः सुचारू कर दिया जाएगी। शाम या अगली सुबह तक जलापूर्ति सामान्य दबाव के साथ होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


