वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन धरना तीन घंटे में खत्म

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

पुटकी प्रतिनिधि   पेय जल संकट से जूझ रहे धनबाद प्रखंड के गोपीनाथडीह पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को गर्भुडीह स्थित धनबाद प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चित

वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन धरना तीन घंटे में खत्म

 पेयजल संकट से जूझ रहे धनबाद प्रखंड की गोपीनाथडीह पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मुखिया कौशल्या देवी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत जलापूर्ति का प्रभार दूसरी पंचायत के मुखिया को देने से विवाद और पानी का संकट खड़ा हुआ है। क्षेत्र के एक हजार से अधिक कनेक्शनों में बमुश्किल 10-15 मिनट ही पानी मिल रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए करीब तीन घंटे बाद ही पीएचईडी के कनीय अभियंता अतुल कुमार ने गोपीनाथडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना का प्रभारी पद का पत्र सौंपकर धरना समाप्त कराया।

मुखिया ने चेतावनी दी है कि यदि पंचायत में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।