ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादचार जलमीनारों से नहीं हुई सप्लाई

चार जलमीनारों से नहीं हुई सप्लाई

शहर के चार जलमीनारों से गुरुवार को सप्लाई नहीं हो सकी। पानी नहीं मिलने से लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। स्टीलगेट के लोगों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ा। कुछ लोग...

चार जलमीनारों से नहीं हुई सप्लाई
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 27 Jul 2018 02:33 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर की चार जलमीनारों से गुरुवार को सप्लाई नहीं हो सकी। पानी नहीं मिलने से लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। स्टीलगेट के लोगों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ा। कुछ लोग सुबह से रात तक पानी सप्लाई होने का इंतजार करते रह गए। कंट्रोल रूम की मानें तो बिजली संकट और प्लांट में पानी कम पड़ जाने के कारण समस्या हुई। सुबह 9.30 बजे से 4 बजे तक फेज टू का मोटर बंद था। प्लांट में पानी आने के बाद मोटर को चालू किया गया।

प्लांट में बुधवार की रात 2.40 से 2.50 बजे तक, गुरुवार की सुबह 6.45 से 7 और 9.30 बजे से 9.55 बजे तक बिजली नहीं थी। एक वक्त पूरे शहर को पानी मिल पाने के कारण दूसरे वक्त कहीं भी सप्लाई नहीं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें