ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबिजली संकट से शाम में नहीं मिला पानी

बिजली संकट से शाम में नहीं मिला पानी

बिजली संकट से शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुई। सुबह में पूरे शहर को पानी मिलने के बाद शाम में 18 में से 15 जलमीनारों से जलापूर्ति नहीं हुई। तीन लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए। पानी की किल्लत दूर...

बिजली संकट से शाम में नहीं मिला पानी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 10 Jun 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बिजली संकट से शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुई। सुबह में पूरे शहर को पानी मिलने के बाद शाम में 18 में से 15 जलमीनारों से जलापूर्ति नहीं हुई। तीन लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए। पानी की किल्लत दूर करने के लिए लोगों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर ने बताया कि भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सुबह 8 से 1 बजे तक बिजली गुल रहने से मोटर नहीं चल पाया। इसके कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई। जलापूर्ति नहीं होने के बाद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। परेशान लोग रात तक पानी आने का इंतजार करते रहे। जलापूर्ति नहीं होने के बाद चापाकलों पर लोगों की भीड़ लग गई। चापाकल खराब रहने वाले क्षेत्र के लोगों को बोतलबंद पानी खरीद कर जरूरी कार्य निपटाने पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें