Dhanbad News: रोड कटिंग आदेश नहीं मिलने से आईआईटी का पानी कनेक्शन अटका

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम का पानी कनेक्शन अटक गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन पथ निर्माण विभाग से रोड कटिंग का आदेश नहीं मिलने से काम रुका है। वर्तमान में आईआईटी को 5 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है जबकि जरूरत 10 एमएलडी की है।

Dhanbad News: रोड कटिंग आदेश नहीं मिलने से आईआईटी का पानी कनेक्शन अटका

Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम का पानी कनेक्शन अटक गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इस योजना के लिए पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से रोड कटिंग का आदेश नहीं मिलने से काम रुक गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की स्थिति

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचई) को आरसीडी से एनओसी मिला लेकिन अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की तकनीकी स्वीकृति नहीं दी है। इस कारण काम रुक गया है। मामला धनबाद डीसी तक पहुंच गया है। विभाग ने मेमको मोड़ से धैया तक सड़क किनारे अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह पाइपलाइन भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आईआईटी आईएसएम परिसर तक बिछाई जानी है। विभाग के जेई का कहना है कि प्लांट से मेमको मोड़ तक पाइप बिछा दी गई। यहां से धैया तक रोड कटिंग करके पाइप बिछानी है। इसका आदेश आरसीडी से नहीं मिला है। वर्तमान में आईआईटी को पीएचईडी से पांच एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि संस्थान की 10 एमएलडी की जरूरत है।

आईआईटी आईएसएम का पानी कनेक्शन

आईआईटी आईएसएम तक पानी कनेक्शन का काम फिलहाल रुक गया है। मेमको मोड़ से धैया तक पाइप बिछाने के लिए आरसीडी से एनओसी मिला लेकिन कहा गया है कि सड़क नहीं काटी जाए बल्कि किनारे से पाइप बिछाएं। अब इस मामले को लेकर फिर से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

-मुकेश कुमार मंडल, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईटी आईएसएम का पानी कनेक्शन क्यों अटका है?
आईआईटी आईएसएम का पानी कनेक्शन अटक गया है क्योंकि पथ निर्माण विभाग से रोड कटिंग का आदेश नहीं मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: रोड कटिंग आदेश नहीं मिलने से आईआईटी का पानी कनेक्शन अटका