ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादवासेपुर : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

वासेपुर : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

वासेपुर ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात आठ बजे सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसके परिजन पहुंचे। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा। स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उसे...

वासेपुर : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 17 Apr 2018 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

वासेपुर ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात आठ बजे सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसके परिजन पहुंचे। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा। स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उसे धर दबोचा। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को उसने अपना नाम सारक कुरैशी बताया है। वह कसाई मुहल्ला मिल्लत कॉलोनी का रहने वाला है और ऑटो चालक है।

मां गई थी पानी लाने , अकेला पाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

किशोरी ने मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राम के आठ बजे घर में पीने किे पानी खत्म होने के बाद वह कुछ दूरी पर स्थित चापाकल के पास गई थी। वह चापाकल के पास पहुंची ही थी कि घर से उसकी बेटी के चिखने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़ती हुई घर पहुंची तो देखा कि कमरे में एक युवक उनकी पुत्री के साथ गलत कर रहा है। उसे देखते ही युवक भागने लगा। उसने दौड़कर पकड़ लिया लेकिन वह धक्का देकर बाहर भाग गया। शोर सुनकर आसपस के दौड़ाकर उसे पकड़े। बाद में सूचना पाकर भूली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। भूली थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा। बच्ची का 164 के तहत बयान कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें