ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादवासेपुर की महिलाएं पानी मांगने पैदल पहुंची नगर निगम

वासेपुर की महिलाएं पानी मांगने पैदल पहुंची नगर निगम

वासेपुर के कई इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट...

वासेपुर के कई इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट...
1/ 2वासेपुर के कई इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट...
वासेपुर के कई इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट...
2/ 2वासेपुर के कई इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 12 May 2018 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

वासेपुर के कई इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। महिलाओं के नेतृत्व में वासेपुर के लाला टोला और मटकुरिया रोड के लोगों ने पहले स्थानीय पार्षद का घेराव किया फिर वहां से पैदल मार्च करते हुए नगर निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

पिछले 15 दिनों से रमजान मंजिल के पास पीएचइडी का पाइप फट गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पीएचइडी से की थी। पार्षद निसार आलम ने भी नगर निगम और पीएचइडी को पत्र लिखा लेकिन पाइप की मरम्मति नहीं हुई। इधर शुक्रवार को सबसे पहले लोग वासेपुर के पार्षद निसार आलम के आवास का घेराव किया। पार्षद ने कहा कि वह खुद इस मामले को लेकर परेशान हैं, आंदोलन का वह समर्थन करते हैं। उनलोगों के साथ पार्षद भी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या बताई। आयुक्त ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, तत्काल पाइप की मरम्मत करा पानी आपूर्ति सामान्य कराई जाएगी। मौके पर वासेपुर मस्जिद के इमाम सरफराज आलम, मुर्तजा खान, मो दानिश, परवेज आलम, रिजवान इकबाल, मो शमीम थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें