ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड

ट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड

धनबाद विशेष संवाददाता,ट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड,ट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड,ट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी...

ट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 22 Jan 2022 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस जेंडर का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड

धनबाद विशेष संवाददाता

जिले के ट्रांस जेंडर (किन्नरों ) का भी वोटर आईडी कार्ड बनेगा। राशन कार्ड सहित अन्य दूसरी सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप को इसकी जिम्मेवारी मिली है।

मालूम हो कि कोर्ट ने ट्रांस जेडरों को भी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया है। इसके बाद राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। ट्रांस जेंडरों के साथ-साथ यौनकर्मियों को भी सभी सुविधाओं का लाभ देना है। जानकारी के मुताबिक जिले फिलवक्त 24 ट्रांस जेंडर वोटर का नाम सूची में शामिल हैं।

सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने ट्रांस जेंडरों की खोज शुरू कर दी है। मालूम हो कि एनजीओ जिले में ट्रांसजेंडरों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे एनजीओ के साथ टाइअप करने की योजना बना रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें