मारपीट व तोड़फोड़ में महिला सहित चार घायल

Mar 14, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बलियापुर के खेतटांड़ मोड़ पर जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में बबीता देवी, भीम मंडल, बिनोद मंडल और प्रमोद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी और फिर एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मारपीट व तोड़फोड़ में महिला सहित चार घायल

बलियापुर, प्रतिनिधि। झरिया-बलियापुर रोड स्थित खेतटांड़ मोड़ के पास शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में बबीता देवी, भीम मंडल, बिनोद मंडल व दूसरे पक्ष के प्रमोद मंडल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। खेतटांड़ निवासी घायल बबीता देवी के पति कालू मंडल ने मामले की शिकायत थाना में की। भुक्तभोगी का कहना है कि दो दिन पू्र्व मेरा भाई भीम मंडल, पत्नी माला देवी व परिजनों ने मेरे दोनों दुकान में तोड़फोड़ कर हजारों के सामान ले गए।

आज सुबह दुकान पहुंचने पर उनलोगों ने मेरे व परिजनों पर हमला बोल मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी प्रथम पक्ष के विरूद्ध थाना में मारपीट कर घायल करने की शिकायत की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।