Dhanbad News: पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में मारपीट

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसी परिवारों में हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली पक्ष ने आरोप लगाया कि दुसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला किया, जबकि दुसरे पक्ष ने भी जवाबी आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dhanbad News: पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में मारपीट

Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुटकी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के अक्षय कुमार सिंह का आरोप है कि 27 अगस्त की रात कैलाश मोदी, अजय मोदी और अभिषेक मोदी ने रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसमें महेंद्र वर्णवाल पर जान से मारने की नीयत से उकसाने और साजिश रचने का आरोप है।वहीं दूसरे पक्ष के अजय मोदी ने किशोर कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, सोना वर्षा और नीतू कुमारी पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी और पत्नी के गले से चेन छीनने का आरोप लगाया है।

मारपीट में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में मारपीट