दामोदर नदी में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायल
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

महुदा, प्रतिनिधि। दामोदर नदी के भाटडीह शिव मंदिर के समीप स्थित श्मशान घाट पर एक वृद्ध महिला का शव जलाने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर महुदा पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी के साथ भाटडीह ओपी, महुदा थाना, कपुरिया, सोनारडीह एवं धर्माबांध ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले को शांत कराया। जिसके बाद शनिवार की शाम भाटडीह ओपी में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कुमारडीह बस्ती निवासी अनिल बाउरी की 90 वर्षीय मां सुषनी देवी का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया था। शुक्रवार को ही कुमारडीह बाउरी टोला के ग्रामीण शव जलाने के लिए भाटडीह शिव मंदिर के समीप दामोदर नदी घाट पहुंच गए तथा शव जलाने की व्यवस्था करने लगे। उस वक्त नदी में स्नान कर रही भाटडीह धौड़ा की कुछ महिलाओं ने नहाने वाले घाट से दूर शव जलाने के लिए ग्रामीणों से कहा। इसपर कुमारडीह बाउरी टोला के ग्रामीण नहीं माने व शव को जलाने लगे। विरोध करने पर धौड़ा की महिलाओं को ग्रामीणों ने अपशब्द भी कह दिया। इसके बाद धौड़ा की महिलाओं ने घटना की सूचना भाटडीह धौड़ा के लोगों को दी। सूचना पाकर भाटडीह धौड़ा के निवासी काफी संख्या में घाट पर पहुंचे व शव जलाने वाले लोगों से मारपीट करने लगे। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तब मामले को शांत करा दिया लेकिन शनिवार की सुबह फिर से कुमारडीह बाउरी टोला के ग्रामीण काफी संख्या में जुटे व भाटडीह धौड़ा जाकर वहां के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में कई महिलाएं व पुरुष घायल हो गए।
सूचना पाकर महुदा पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी घटनास्थल पर पहुंची तथा कपुरिया, धर्माबांध एवं सोनारडीह ओपी से पुलिस बल को बुला लिया। घटना में कुमारडीह बाउरी टोला के शत्रुघन बाउरी, बीरबल बाउरी, आनंद बाउरी, सागर बाउरी एवं संतोष बाउरी तथा भाटडीह धौड़ा के रमेश बाउरी, विक्की बाउरी, लक्ष्मी देवी, देवंती देवी आदि घायल हो गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।