Dhanbad News: पुलिस गश्ती दल पर पथराव व बमबाजी में 35 पर प्राथमिकी
Dhanbad News: झरिया थाना के गश्ती दल पर पथराव और बमबाजी के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के समय बारात में शामिल युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे।

Dhanbad News: झरिया थाना के गश्ती दल पर पथराव और बमबाजी मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात उपद्रवियों पर सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए झरिया पुलिस कतरास मोड़ और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही दुखहरनी मंदिर के समीप स्थित शराब दुकान का भी सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है।
स्थानिक प्रतिक्रिया
पुलिस कार्रवाई के डर से गुलगुलिया बस्ती में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि गुलगुलिया पट्टी निवासी राजेश भुइयां के घर रविवार को बारात आई थी। बारात में शामिल कुछ युवक और स्थानीय शराबी कतरास मोड़ स्थित एक शराब दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे।
घटना का विवरण
इसी दौरान झरिया थाने की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची और पुलिसकर्मियों ने उन्हें खुले में हुड़दंग मचाने से मना किया। पुलिस की इस टोक-टाक से नशे में धुत उपद्रवी अचानक उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक दो बम फोड़ दिए और ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस अचानक हुई बमबाजी और पथराव के कारण कतरास मोड़ पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल मंगवाया और उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


