मामूली विवाद में दो गुटों में मारपीट, चार घायल, थाना परिसर में भी भिड़े

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की एक नंबर बस्ती में सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल से कीचड़ का छींटा पड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच जमकर लाठियां और तलवार चलीं, जिसमें चार लोग घायल हुए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

मामूली विवाद में दो गुटों में मारपीट, चार घायल, थाना परिसर में भी भिड़े

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की एक नंबर बस्ती में सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल से कीचड़ का छींटा पड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। क्षेत्र के दो गुटों लोजपा नेता बेलाल खान और रघुकुल समर्थक लड्डन खान के समर्थकों के बीच पुरानी रंजिश के कारण जमकर लाठी-डंडे, तलवार और रॉड चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। रंजिश इतनी गहरी थी कि दोनों गुट थाने के भीतर ही पुलिस के सामने दोबारा भिड़ गए। इससे परिसर में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस को लाठियां भांजकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी।

प्रतिशत के अनुसार स्थिति

सोमवार की शाम बेलाल खान का रिश्तेदार सलमान खान का दोस्त हरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल से जा रहा था। कीचड़ से बचने के प्रयास में उसने गाड़ी लड्डन समर्थक जुबैर अंसारी के करीब से निकाली, जिसका जुबैर ने विरोध किया। बहस सुनकर दोनों पक्षों से भारी संख्या में समर्थक तलवार और रॉड के साथ आमने-सामने हो गए। मारपीट में सलमान खान का सिर फट गया, जिसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से घायल लड्डन खान, फिरोज अंसारी और अनीस खान को भी प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस द्वारा कार्रवाई

हरप्रीत सिंह ने थाने में आवेदन देकर लड्डन खान, जुबैर अंसारी, मोनू अंसारी, सजूबा खान, मो. बोना व अन्य पर मारपीट करने और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र और लड्डन खान के घर के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्ती तेज कर दी गई है।

वर्जन

मामूली विवाद में दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हुए हैं। कोई हिरासत में नहीं है। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उदय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, जोड़ापोखर

सामान्य प्रश्न

इस विवाद में कितने लोग घायल हुए हैं?
इस विवाद में चार लोग घायल हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad Newsमामूली विवाद में दो गुटों में मारपीट, चार घायल, थाना परिसर में भी भिड़े