सगे भाइयों में मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
मधुबन थाना क्षेत्र के नावागढ़ मोड़ के पास दो भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमले और छिनतई का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल एक पक्ष का इलाज धनबाद में और दूसरे का बोकारो में चल रहा है।

बाघमारा, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र के नावागढ़ मोड़ के समीप रहने वाले दो भाइयों के बीच शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने लिखित शिकायत के आलोक में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के इंद्रदेव यादव ने रामबालक यादव, सुभाष यादव, दीपक यादव, प्रिंस यादव, सरोज देवी पर एक मत होकर जान मारने की नीयत से जानलेवा हमला करते हुए मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के सुभाष यादव ने इंद्रदेव यादव, मीना देवी, करिश्मा कुमारी, मुस्कान कुमारी, मनीष कुमार, राम लखन यादव पर एकमत होकर जान मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने व छिनतई का आरोप लगाते हुए मधुबन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि एक पक्ष का इलाज धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरा पक्ष के इलाज बीजीएच बोकारो में चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




