घनुडीह में बवाल के बाद आउटसोर्सिंग परियोजना के लिए ओबी डंप का काम बंद
घनुडीह ओपी क्षेत्र के चीनकोठी बस्ती में सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना में हुए खूनी संघर्ष और पथराव के चलते गुरुवार को सन्नाटा था। परियोजना समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। मेयर ने घटना की गंभीरता से प्रभावित होकर कार्रवाई की और पुलिस गश्त बढ़ाई।

घनुडीह ओपी क्षेत्र के चीनकोठी बस्ती स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष, पथराव और हवाई फायरिंग के बाद गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। रोजाना भारी मशीनों के शोर और कर्मियों की चहल-पहल से गूंजने वाले इस परियोजना स्थल पर गुरुवार को एक भी कर्मचारी नजर नहीं आया। हालांकि, घटनास्थल के आसपास कुछ ग्रामीणों की गतिविधि जरूर देखी गई। विदित हो कि बुधवार को आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार के विरोध में परियोजना समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जमकर मारपीट और पथराव के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की थी और तनाव को देखते हुए तत्काल ओबी डंपिंग का काम रुकवा दिया था。
पुलिस कार्रवाई
इधर, बड़ी घटना के बावजूद गुरुवार की शाम तक इस मामले में पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। जो कल दी गई थी उसे भी लोगों ने वापस ले लिया है। घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों या आउटसोर्सिंग प्रबंधन, किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस लगातार आउटसोर्सिंग परियोजना क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


