Violence Erupts in Baliyapur Displaced Residents Clash with Locals करमाटांड में विस्थापितों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, कई घायल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsViolence Erupts in Baliyapur Displaced Residents Clash with Locals

करमाटांड में विस्थापितों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, कई घायल

करमाटांड़ कॉलोनी में स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापितों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। घटना का कारण एक नाबालिग द्वारा तेज गति से बाइक...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 10 Sep 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
करमाटांड में विस्थापितों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, कई घायल

अलकडीहा/ बलियापुर, प्रतिनिधि बलियापुर थाना क्षेत्र की करमाटांड़ कॉलोनी में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों एवं कॉलोनी में बसाए गए विस्थापितों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों ओर से एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले हैं। मारपीट से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई थी। करमाटांड़ कॉलोनी के महिला-पुरुष और बच्चे भागे-भागे नॉर्थ तिसरा कार्यालय पहुंचे और एनटी-एसटी परियोजना पदाधिकारी का घेराव कर दिया। कहा कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी, तब तक कार्यालय से नहीं जाएंगे। करीब तीन घंटे तक परियोजना पदाधिकारी को उनके कार्यालय में घेरे रखा गया। इसके बाद परियोजना पदाधिकारी सभी को लेकर बलियापुर थाना पहुंचे।

पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए घटना की शिकायत की गई। दोनों पक्षों की ओर से मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। मारपीट में घायल सेक्टर-3 कॉलोनी के पप्पू कुमार, रूबी देवी, सावित्री देवी, गायत्री देवी आदि ने कहा कि अचानक 50 से अधिक की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर कॉलोनी पहुंच गए। बिना कुछ बातचीत किए पीटने लगे। यहां तक कि घर में घुसकर महिलाओं, बच्चों के साथ भी मारपीट की है। बताया गया कि किसी बात को लेकर सोमवार की रात को स्थानीय ग्रामीण एवं कॉलोनी के लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी मामले ने तूल पकड़ लिया और मंगलवार की सुबह मारपीट हो गई। बताते चलें कि करमाटांड़ में गोलकडीह, डीपूधौड़ा और गोल्डन पहाड़ी, जीनगोरा, जयरामपुर, कुजामा, लोदना सहित कई क्षेत्रों से लोगों को बसाया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग भयभीत हैं। विस्थापित हुए लोगों का कहना है कि प्रबंधन सुरक्षा की व्यवस्था करे नहीं तो कहां जाएंगे। वही घटना में घायल हुए धोखरा निवासी सुरेंद्र रवानी नामक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। अन्य दो घायलों को हल्की चोटे आई हैं। घटना की शुरुआत एक नाबालिग द्वारा अक्सर तेज गति से बाइक चलाने को लेकर हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। पुलिस भी स्थिति को लेकर सतर्क है। मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई होगी। -आशीष भारती, थाना प्रभारी, बलियापुर करमाटांड़ में बसाए गए लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी बलियापुर थाना को दी गई है एवं सुरक्षा की मांग की गई है। -संजीव कश्यप, परियोजना पदाधिकारी, एनटी-एसटी, कुजामा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।