बिनोद बिहारी महतो जन जागरण ट्रस्ट की बैठक
धनबाद सरायढेला में बिनोद बिहारी महतो जन-जागरण ट्रस्ट की बैठक हुई। अध्यक्ष दामोदर प्रसाद की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को डहरे टुसू परब पर जलपान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन में स्थानीय व...

धनबाद सरायढेला, शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो जन-जागरण ट्रस्ट धनबाद की बैठक हुई। अध्यक्षता दामोदर प्रसाद ने की। बैठक में 31 दिसंबर को होनेवाले वृहद झारखंड कला संस्कृति के तहत डहरे टुसू परब में ट्रस्ट के सौजन्य से रणधीर वर्मा चौक पर जलपान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। गोपाल यादव ने बताया कि रणधीर वर्मा चौक पर स्थानीय एवं दूर-दराज से हजारों की संख्या एकत्रित होकर झारखंड की सांस्कृतिक नृत्य पर झूमकर डहरे टुसू परब का जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट सभी आगुतंकों को अभिनंदन और सेवा करेगा। बैठक में अरुण प्रसाद, शिव प्रसाद महतो, सुदीस्ट कुमार, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, गोपाल यादव, राजकिशोर महतो, बरमेश्वर चौधरी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।