Dhanbad News: आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: महेशपुर कोलियरी के पास, ग्रामीणों ने श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी जर्जर पानी टंकी को ध्वस्त कर रही है और बिना मुआवजे के उनकी जमीनें ले रही है। भारी ब्लास्टिंग से कई घरों में दरारें आ गई हैं। लोग मुआवजा और पुनर्वास की मांगे कर रहे हैं।

Dhanbad News: आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Dhanbad News: बीसीसीएल की महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ गुरुवार को एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महेशपुर राजधानी क्वार्टर और पानी टंकी के समीप रहने वाले महिला-पुरुषों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर पानी टंकी की मरम्मत के बजाय उसे ध्वस्त किया जा रहा है, रैयतों की जमीन बिना मुआवजा और नियोजन के अधिग्रहित की जा रही है तथा अधिक मुनाफे के लिए नियमों की अनदेखी कर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। ब्लास्टिंग से नागा भुइयां, जुली देवी, उर्मिला देवी, मनवा देवी समेत कई लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं और भय का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन बिना मुआवजा, नियोजन और पुनर्वास के उन्हें हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा, नियोजन और पुनर्वास की पहल नहीं होती, तब तक पानी टंकी को ध्वस्त नहीं करने दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।