बलियापुर:बेलगड़िया में ग्रामीणों ने रोड चौड़ीकरण के खिलाफ जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बलियापुर में ग्राम बचाओ संघर्ष समिति और अन्य संगठनों की बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना के खिलाफ विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिला है और चौड़ीकरण से कई घर टूटेंगे। महिलाएं भी बैठक में शामिल रहीं।

बलियापुर:बेलगड़िया में ग्रामीणों ने रोड चौड़ीकरण के खिलाफ जताया विरोध

बलियापुर, प्रतिनिधि। बेलगड़िया हरिमंदिर परिसर में रविवार को ग्राम बचाओ संघर्ष समिति, रैयत ग्रामीण संघर्ष समिति व भूमि वापसी संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों की बैठक निमाई सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर ग्रामीणों ने एक स्वर से पलानी-मोड़ से रानी रोड तक प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना के खिलाफ विरोध जताया व नारेबाजी की।

वक्ताओं का कहना

वक्ता ने कहा कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र के विस्थापितों के पुनर्वास के नाम पर जो जमीन अधिग़ृहित की गई, प्रभावित रैयतों को उसके एवज में अभी तक मुआवजा व नियोजन नहीं मिला। वक्ताओं ने कहा कि इस पर विचार होने तक इस सवाल पर प्रभावित रैयतों व ग्रामीणों का विरोध जारी रहेगा। कहा कि सरकार एक ओर अग्नि प्रभावित क्षेत्र के विस्थापितों को हर आवश्यक सुविधाऐं मुहैया करा रही है वहीं यहां वर्षों से बसे रैयतों को जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रही है।

ग्रामीणों की चिंताएं

दूसरी तरफ उक्त ग्रामीण का चौड़ीकरण होने से दर्जनों लोगों के घर टूटेंगें। रोड वक्ताओं में मनोहर सिंह, सुभाषसिंह चौधरी, बासुदेव गोप, अशोक महली, रमेश महतो, झामुमो ने निर्मल रजवार, निमाइ सिंह, प्रभाष सिंह, पूर्व मुखिया कमला देवी, जेठू महतो, पिंटु सिंह, अरविन्द सिंह, श्रीनाथ सिंह, पंसस लक्ष्मीनारायण महतो, मिथिलेश सिंह, शरण सिंह, पंकज सिंह आदि थे। बैठक में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में किसने अध्यक्षता की?
बैठक में निमाई सिंह ने अध्यक्षता की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।