तंबाकू फैक्ट्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के मोहुलबाना गांव में स्थित तंबाकू फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। जिला परिषद सदस्य मुस्तफा कुरैशी ने डीसी को ज्ञापन देकर फैक्ट्री के प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है। फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं और रासायनिक कचरा बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है।

तंबाकू फैक्ट्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

धनबाद। धनबाद की कालीमाटी पंचायत के मोहुलबाना गांव में संचालित तंबाकू फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला परिषद सदस्य मुस्तफा कुरैशी ने बुधवार को डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए फैक्ट्री के प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कहा कि घनी आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं और रासायनिक कचरा लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।