अवैध खनन के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर में ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला। मुखिया प्रेमलता कुमारी और निरंजन गोप ने कहा कि प्रशासन ने पूर्व में कई बार शिकायतों का समाधान नहीं किया। महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला, जिसके बाद ओपी प्रभारी ने कार्रवाई की और अवैध उत्खनन पर रोक लगाई।

रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। झिंझिपहाड़ी पंचायत की मुखिया प्रेमलता कुमारी और जमुआटांड़ मुखिया निरंजन गोप ने बताया कि पूर्व में कई बार शिकायत देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिलाओं के साथ अवैध खनन स्थलों पर विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान ओपी परिसर में आंदोलनकारियों और कुछ पुलिस जवानों के बीच जमकर बहस भी हुई। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर शांत कराया। अलीशा कुमारी ने बताया कि अवैध मुहाने को बंद करा दिया गया है और उत्खनन पर रोक लगा दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


