Dhanbad News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, चेकपोस्ट जाम कर किया प्रदर्शन
Dhanbad News: कतरास में ग्रामीणों ने लगातार बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बीसीसीएल न्यू आकाशकिनारी कोलियरी चेकपोस्ट को जाम कर दिया। दो दिन से बिजली न मिलने से आसपास की 5000 जनसंख्या गर्मी में परेशान थी। कोलियरी प्रबंधक ने दो दिनों में बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। लगातार बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को बीसीसीएल न्यू आकाशकिनारी कोलियरी चेकपोस्ट जाम कर प्रदर्शन किया। इससे करीब तीन घंटे तक कोयला परिवहन ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से आकाशकिनारी, जरलाही बस्ती, तिलाटांड़ कॉलोनी, लालधौड़ा व चार नंबर क्षेत्र की करीब पांच हजार आबादी भीषण गर्मी में परेशान है। सूचना पर पहुंचे कोलियरी प्रबंधक अमित कुमार ने छाताबाद में भराई कार्य पूरा होने के बाद दो दिनों में बिजली बहाल करने और तीन दिनों के भीतर 750 केवी ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से वार्ड-1 की पार्षद डॉ. मधुमाला, रघुनाथ हजारी, शक्तिनंद भुइयां, अजय सिंह, सावन भुइयां, किशोर भुइयां, जय बाउरी, सीता देवी, सपना देवी, पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


