कतरास के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की हुई पूजा
कतरास में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्कूलों और मोहल्लों में विधिपूर्वक पूजा की गई। राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय में आकर्षक सजावट की गई, जहां आचार्य अशोक पांडेय ने पूजा कराई। कार्यक्रम में हवन, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। लोयाबाद दुर्गा मंदिर में भी परंपरा अनुसार पूजा का आयोजन किया गया।

कतरास, प्रतिनिधि। कतरास कोयलांचल में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कतरास के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, होली मदर्स स्कूल, किडस केयर स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल, अन्य सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों समेत मोहल्लों में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कतरास तेलियाबांध में मां सरस्वती की पूजा को लेकर रंग बिरंगी लाइटो से पूरे मार्ग को सजाया गया है। राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आचार्य अशोक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कराई।
हवन एवं आरती के बाद मां सरस्वती की स्तुति की गई। छात्राओं द्वारा शंख और घंटियों की ध्वनि से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय कमेटी के कोषाध्यक्ष युगल किशोर खंडेलवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मातादीन अग्रवाल, प्राचार्या सुमन मिश्रा सहित दिपाली खातून, स्नेहलता पांडेय, वीणा पांडेय, दीपा हजारी, मधु तिवारी, नित्यानंद मुखर्जी, निर्मल यादव, सुमित्रा डे, सुबोध कुमार, राकेश सिन्हा, सुमित चंद्रा सहित अन्य मौजूद थे। लोयाबाद: लोयाबाद दुर्गा मंदिर में 60 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत मां सरस्वती की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम के समय आयोजित लंगर कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं क्षेत्र के इंदिरा गांधी स्कूल, अंबेडकर एकेडमी, मॉडर्न स्कूल, तेजस एकाडमी एंड प्ले स्कूल सहित सभी स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में भी श्रद्धा भाव से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




