Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsVHP Concludes Three-Day Jharkhand State Committee Meeting Emphasizes Hindu History
हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है : अंबरीश सिंह

हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है : अंबरीश सिंह

संक्षेप:

राजस्थानी धर्मशाला पचगढ़ी बाजार में विश्व हिन्दू परिषद की तीन दिवसीय झारखंड प्रांत कार्यसमिति बैठक का समापन हुआ। बैठक में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता अम्बरीष सिंह ने हिंदू समाज के गौरवशाली इतिहास की जानकारी पर जोर दिया और सभी हिंदुओं को अपने इतिहास पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।

Dec 29, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास, प्रतिनिधि। राजस्थानी धर्मशाला पचगढ़ी बाजार में विश्व हिन्दु परिषद की तीन दिवसीय झारखंड प्रांत कार्यसमिति बैठक का समापन हुआ। बैठक में झारखंड प्रांत के सभी जिलों से विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहित संगठन के सभी आयामों के प्रांत, विभाग एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है, किंतु आज उसकी समुचित जानकारी समाज को नहीं है। अज्ञानता के कारण आज ऐसे लोगों को महान समझा जा रहा है, जिन्होंने मंदिरों व मठों को समाप्त करने का कार्य किया तथा हिंदू इतिहास को गलत ढंग से प्रस्तुत कर हिंदुओं को आपस में लड़ाने का प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को अपने इतिहास को जानना चाहिए और उस पर गर्व करना चाहिए। बैठक में प्रांत एवं जिला स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई। मौके पर विश्व हिंदू परिषद् के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडेय, क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार एवं राम नरेश सिंह, बजरंग दल प्रांत संयोजक सह प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, श्रीकृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, प्रकाश रंजन, जुगल किशोर, कीर्ति गौरव, विनय कुमार, मनोज चौरसिया, जनार्दन पांडेय, बलदेव पांडेय, अशोक चौरसिया, राजेश दुबे, आनंद महतो, सोनू अशोक चौरसिया, आनंद खंडेलवाल, रंजीत रवानी, तापस डे, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।