ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादवीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम...

वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम...

सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे..., वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम.., जला बापा नु नाम, जला बापा नु नाम, भजी लियोने भाव थी जला बापा नु नाम...., सोरठ भूमि पावन धाम, वीरपुर नामे...

सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे..., वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम.., जला बापा नु नाम, जला बापा नु नाम, भजी लियोने भाव थी जला बापा नु नाम...., सोरठ भूमि पावन धाम, वीरपुर नामे...
1/ 2सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे..., वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम.., जला बापा नु नाम, जला बापा नु नाम, भजी लियोने भाव थी जला बापा नु नाम...., सोरठ भूमि पावन धाम, वीरपुर नामे...
सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे..., वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम.., जला बापा नु नाम, जला बापा नु नाम, भजी लियोने भाव थी जला बापा नु नाम...., सोरठ भूमि पावन धाम, वीरपुर नामे...
2/ 2सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे..., वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम.., जला बापा नु नाम, जला बापा नु नाम, भजी लियोने भाव थी जला बापा नु नाम...., सोरठ भूमि पावन धाम, वीरपुर नामे...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 10 Mar 2019 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे..., वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम.., जला बापा नु नाम, जला बापा नु नाम, भजी लियोने भाव थी जला बापा नु नाम...., सोरठ भूमि पावन धाम, वीरपुर नामे एमा गाम, प्रगट्या त्यां श्री जय जलाराम.... पर श्रद्धालु झूम उठे। जलाराम बापा के जयकारे गूंजते रहे। मौका था शास्त्री नगर बैंक मोड़ स्थित जलाराम मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव का। शनिवार की सुबह में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य यजमान अमित विपीन ठक्कर ने सुबह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं लक्ष्मी ठक्कर, सोना रावल, धीरीबेन सेठ, सांताबेन ठक्कर, रेखा धनानी, हंसाबेन धनानी, स्वाति ठक्कर, हीना सोलंकी ने पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति की।

भक्ति में डूबे रहे लोग

मंदिर में विराजमान श्री जलाराम बापा, श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण देव, श्री शिव दरबार, श्री अंबा माता जी तथा श्री हनुमान जी की विधि पूर्वक पूजा की गई। इसके बाद जलाराम महिला मंडल ने लक्ष्मी ठक्कर के नेतृत्व में सामूहिक आरती की।

अन्नकूट व महाप्रसाद का वितरण

शास्त्री नगर स्थित एलआरडी कॉलोनी में अन्नकूट एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमें धनबाद, झरिया, कतरास सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। कार्यक्रम सफल बनाने में जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन भट्ट, उपाध्यक्ष कमलेश त्रिवेदी, किशोर परमार, किरिट चौहान, भरत दोशी, जयंतीभाई कोठारी, जयेश रावल, परेश ठक्कर, दीपेश धनानी, विकास ठक्कर, पीयूष वेगड़, योगेश जोशी, वरुण सामरानी, गीताबेन शाह, किशोर चावड़ा, मीराबेन, जयश्री ठाकर, इंदु त्रिवेदी, मीना रावल का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें