बस्ताकोला क्षेत्र को चल वैजयंती राजभाषा पुरस्कार

बस्ताकोला क्षेत्र को चल वैजयंती राजभाषा पुरस्कार

संक्षेप:

झरिया के बस्ताकोला क्षेत्र को 14 अक्टूबर को राजभाषा तिमाही समीक्षा बैठक में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए चल वैजयंती पुरस्कार मिला। यह सम्मान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के निदेशक मुरली कृष्ण रमैया ने...

Oct 17, 2025 03:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झरिया, प्रतिनिधि। बस्ताकोला क्षेत्र को 14 अक्टूबर से मुख्यालय स्तर पर आयोजित राजभाषा तिमाही समीक्षा बैठक में राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चल वैजयंती पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के निदेशक मुरली कृष्ण रमैया (मानव संसाधन) ने प्रदान किया। सम्मान पुरस्कार मिलने से बस्ताकोला क्षेत्र में खुशी का लहर है। बस्ताकोला क्षेत्र की टीम को बधाई देते हुए निदेशक मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि हिंदी केवल राजभाषा नहीं, हमारी कार्य संस्कृति और एकता की पहचान है। ऐसे प्रयास कंपनी में हिंदी के प्रचार-प्रसार को और गति देंगे। गुरुवार को बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने पूरी टीम को बधाई दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।