'कोई बड़ी घटना घटे इसके पहले प्रभावितों को करें विस्थापित'

Jan 07, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

केंदुआडीह कोलियरी के राजपूत बस्ती में जहरीली गैस रिसाव के चलते स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। बीसीसीएल के अधिकारी राहत कार्य में जुटे हैं। वैज्ञानिकों की टीम गैस की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।

'कोई बड़ी घटना घटे इसके पहले प्रभावितों को करें विस्थापित'

पुटकी। केंदुआडीह कोलियरी अधीन राजपूत बस्ती एवं आसपास के इलाकों में हो गैस रिसाव से जान माल के खतरे को देखते हुए लोगों के शीघ्र विस्थापन की आवश्यकता जताते हुए केंदुआडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने जेआरडीए जीएम को पत्र लिख कर प्रभावित क्षेत्र के लोगों का शीघ्र विस्थापन की मांग की है। लिखे गए पत्र के अनुसार तीन दिसंबर 2025 से क्षेत्र में लगातार जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गैस के कारण कई लोग बीमार हो रहे हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मी, एंबुलेंस तथा जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बीसीसीएल की ओर से पीड़ित लोगों के लिए राहत शिविर भी लगाया गया है, जिस पर कंपनी को काफी खर्च वहन करना पड़ रहा है। वहीं गैस की समस्या को नियंत्रित करने के लिए सिंफर, पीएमआरसी और आईआईटी आईएसएम के वैज्ञानिकों की टीम को लगाया गया है। वैज्ञानिकों के सुझाव पर राजपूत बस्ती, पुराना जीएम बंगला, मस्जिद मोहल्ला एवं नया धौड़ा क्षेत्र में बोरहोल कर नाइट्रोजन फ्लशिंग की जा रही है। इसके बावजूद जहरीली गैस की मात्रा में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। स्थिति लगभग पहले जैसी बनी हुई है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। परियोजना पदाधिकारी ने आशंका व्यक्त की है कि कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसलिए समय रहते असुरक्षित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में विस्थापित किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;