शहर में तीन जून को जलापूर्ति बाधित रहने की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

मैथन के इंटेकवेल में मंगलवार को दो घंटे बिजली नहीं रहेगी, जिससे बुधवार को जलापूर्ति पर असर पड़ेगा। 12-15 जलमीनार से पानी सप्लाई की जाएगी, जबकि अन्य जलमीनार से आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे एक-डेढ़ लाख लोग पानी संकट का सामना कर सकते हैं। जांच के लिए बेंगलुरु से इंजीनियर की टीम आई है।

शहर में तीन जून को जलापूर्ति बाधित रहने की आशंका

मैथन के इंटेकवेल में मंगलवार को दो घंटे बिजली नहीं रहेगी। इससे बुधवार तीन जून को शहरी जलापूर्ति पर असर पड़ने की आशंका है। 12-15 जलमीनार से शहरी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। शेष जलमीनार से आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे एक-डेढ़ लाख से अधिक आबादी को पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शहरी क्षेत्र में कुल 19 जलमीनारों से छह लाख से अधिक आबादी के बीच जलापूर्ति की जाती है। प्लांट में लगी मशीन की जांच की जाएगीपेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मयंक भगत का कहना है कि इंटेकवेल व प्लांट में मशीन स्टॉल किया गया है।

इसकी जांच करने के लिए बेंगलुरु से इंजीनियर की टीम आ गई है। मंगलवार को इसकी जांच की जाएगी। ऑटोमेटिक पावर फैक्टर कंट्रोल पैनल (एपीएफसी) मशीन के लगने से क्षेत्र में पानी सप्लाई में राहत होगी। जांच को लेकर दो घंटे बिजली बंद रहेगी। इस कारण बुधवार को सभी 19 जलमीनारों से आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।