शहर के सभी सब स्टेशन मार्च तक आपस में जुड़ जाएंगे
शहर के सभी सब स्टेशनों को मार्च तक आपस में जोड़ने का काम जारी है। इससे यदि किसी सब स्टेशन में खराबी आती है, तो दूसरे सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। गर्मियों में बिजली संकट को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

शहरी क्षेत्र के सभी सब स्टेशनों को मार्च तक आपस में जोड़ दिया जाएगा। किसी एक सब स्टेशन में खराबी आने पर दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि अभी सब स्टेशन व फीडर की लाइन में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर आठ-दस घंटे तक बिजली संकट रहता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। लोगों को पानी संकट सहित अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जब गर्मी अधिक रहती है तो डीवीसी भी विभिन्न समस्याएं बताकर लोडशेडिंग करता रहता है।
इससे क्षेत्र में बिजली संकट गहरा जाता है। इसी तरह की समस्या आने पर अब दूसरे सब स्टेशन से बिजली लेकर प्रभावित क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। कई सब स्टेशनों को जोड़ने का काम जारी विभागीय अधिकारी का कहना है कि बाल सुधार गृह स्थित सब स्टेशन, आमटाल व जोड़ाफाटक सब स्टेशन को जोड़ने का काम जारी है। क्षेत्र में पोल व तार बिछाए जा रहे हैं। मार्च तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे गर्मी में लोगों को किसी प्रकार की खराबी आने पर अधिक देर तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अधिकारी का कहना है कि एक साल में कई सब स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। मुख्यरूप से पॉलीटेक्निक को हाउसिंग कॉलोनी, नावाडीह से भूली, तेलीपाड़ा, हीरापुर, गोधर, पीएमसीएच सहित दस सब स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कई फीडर को छोटा किया गया। इससे बिजली की खराबी आने पर जल्द मरम्मत की जाएगी और खराबी भी कम होगी। मार्च तक शहर के सभी सब स्टेशनों को आपस में जोड़ने का लक्ष्य है। दो-तीन सब स्टेशन को आपस में जोड़ने का काम तेजी से जारी है। साथ ही शहर के सभी सब स्टेशन को जोड़ दिया गया। क्षेत्र में किसी प्रकार की खराबी आने पर अब लोगों को पूर्व की भांति आठ-दस घंटे बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। -एसके कश्यप, अधीक्षण अभियंता
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


