ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक ढुलू महतो के मंदिर में अज्ञात लोगों ने लगाया ताला

पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक ढुलू महतो के मंदिर में अज्ञात लोगों ने लगाया ताला

धनबाद जिले के बाघमारा स्थित चिटाही धाम के मुख्य द्वार पर कुछ लोगों ने ताला लगाया दिया। यह सब वहां पुलिस की मौजूदगी में हुआ। लेकिन, पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है। धाम में ताला किसने...

पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक ढुलू महतो के मंदिर में अज्ञात लोगों ने लगाया ताला
हिन्दुस्तान टीम,धनबाद Fri, 21 Feb 2020 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा स्थित चिटाही धाम के मुख्य द्वार पर कुछ लोगों ने ताला लगाया दिया। यह सब वहां पुलिस की मौजूदगी में हुआ। लेकिन, पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है। धाम में ताला किसने लगाया है ये भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

इस घटना के बाद श्रदालु मंदिर के पीछे के रास्ते से प्रवेश करके पूजा अर्चना कर रहे हैं। यह मंदिर बीजेपी विधायक ढुलू महतो ने बनवाया है। विधायक की गिरफ्तारी के पुलिस तीन राज्यों में छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें