ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपीजी व बीएड में कुरमाली की पढ़ाई को विश्वविद्यालय का किया घेराव

पीजी व बीएड में कुरमाली की पढ़ाई को विश्वविद्यालय का किया घेराव

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कॉलेजों में पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कुरमाली छात्र संगठन झारखंड ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव...

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कॉलेजों में पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कुरमाली छात्र संगठन झारखंड ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव...
1/ 2बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कॉलेजों में पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कुरमाली छात्र संगठन झारखंड ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव...
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कॉलेजों में पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कुरमाली छात्र संगठन झारखंड ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव...
2/ 2बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कॉलेजों में पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कुरमाली छात्र संगठन झारखंड ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 29 Feb 2020 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कॉलेजों में पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कुरमाली छात्र संगठन झारखंड ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में कुरमाली छात्र संघ बोकारो के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने इससे पूर्व बीबीएम कॉलेज बलियापुर बिनोद धाम से बीबीएमकेयू धनबाद तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने विवि मुख्यालय पहुंचने के पूर्व रास्ते में रणधीर वर्मा चौक व अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन किया।

रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो महानगर अध्यक्ष देबू महतो ने कहा कि राज्य के शिक्षण संस्थानों में क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई होनी जरूरी है। जरूरत पड़ी तो इस संबंध में सरकार के समक्ष मामले को उठाएंगे। पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिवाकर महतो व दशरथ महतो ने किया। दिवाकर महतो ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का परिक्षेत्र कुरमाली भाषा बहुल है। विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले अधिकतर छात्र कुरमाली बोलने वाले हैं। उसके बाद भी विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ाई नहीं हो रही है। छात्रों ने कहा कि नए सत्र से पीजी व बीएड में कुरमाली भाषा की पढ़ाई शुरू की जाए। इस मौके पर राम कुमार महतो, मोनू महतो, दिनेश महतो, प्रेम महतो, कार्तिक महतो, संदीप महतो, श्रीकांत महतो, प्रदीप महतो, कैलाश महतो, राजू महतो, कामदेव महतो समेत धनबाद व बोकारो के दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें