ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने काला झंडा के साथ किया विरोध प्रदर्शन

बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने काला झंडा के साथ किया विरोध प्रदर्शन

कोलियरी मैनेजर पर लगाये गंभीर आरोप झरिया प्रतिनिधि बस्ता कोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत बेरा परियोजना कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा के बेनर तले...

बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने काला झंडा के साथ किया विरोध प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 16 Oct 2021 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने काला झंडा के साथ किया विरोध प्रदर्शन

झरिया प्रतिनिधि

बस्ता कोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत बेरा परियोजना कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा के बेनर तले शनिवार को प्रबंधन के खिलाफ काला झंडा लेकर कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोबारी कोलियरी के मैनेजर एके झा अपने कार्य क्षेत्र से हटकर अड़ियल रवैया अपनाते हुए रविवारिया ड्यूटी और होलीडे धड़ल्ले से बेचने का काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने नियम कानून को ताक पर रख कर बीसीसीएल कर्मियों को अपने घरों में साफ सफाई के लिए प्रत्येक दिन अपने घरों में लगाये रखते हैं। जब कोई कर्मी उनके घर पर काम करने के लिए जाने से आनाकानी करते हैं तो उसे सर्व प्रथम सस्पेंड करने की घमकी देते हैं। अगर उससे भी बात नहीं बनती है तो फिर कर्मी को रविवार या होलीडे के लालच देकर अपने घर पर काम में लगाये रखते हैं। इससे कोलियरी के उत्पादन पर भी असर पड़ता है। कंपनी को आर्थिक नुकसान होता है। अधिकारी के इस तरह के कृत्य का संयुक्त मोर्चा विरोध करती है। साथ ही अपने आला अधिकारियों से मांग किया है कि एके झा के कार्य काल में जितने भी संडे, होलीडे की लिस्ट जारी किया गया है, उन सभी की जांच हो। साथ ही किन-किन जगहों पर काम लिया गया उन सभी की पारदर्शिता हो। ताकि मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों में प्रबंधन के प्रति विश्वास बरकरार रह सके। मौके पर लीला चौहान, विजय कुमार, आशीत चटर्जी, धनंजय पासवान, महेश कुमार, अजय कुमार, रामाशीष पासवान, आनन्द महतो, राणा प्रताप, उमेश सिंह, जोगिंदर भुइयां, बबलू पासवान, सुरेश बाउरी आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें