ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादविरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटे संयुक्त मोर्चा के नेता

विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटे संयुक्त मोर्चा के नेता

अलकडीहा। एनटी-एसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना को निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर 15 सितम्बर को...

विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटे संयुक्त मोर्चा के नेता
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 13 Sep 2022 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

अलकडीहा। एनटी-एसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना को निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर 15 सितम्बर को विरोध-प्रदर्शन करने की महाप्रबंधक को लिखित सूचना दी है। विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने सभी कोलियरी के हाजिरी घर पर नुक्कड़ सभा कर अधिक से अधिक मजदूरों को आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। लोदना में मात्र एक ही विभागीय परियोजना बची है। उसे भी प्रबंधन निजी हाथों में देना चाहता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए इसका विरोध करे। संयुक्त मोर्चा के नेताओं में बंटी सिंह, अनिल सिंह, सुनील राय, अजय देव, पशुपतिनाथ देव‌, भगवान दास पासवान, उज्ज्वल कुमार दे, बिरेंद्र पासी, केएल सिंह, मनोज पासवान, संतोष मिश्रा, उमेश सिंह, सुजीत मंडल, कृपाशिंधु चक्रवर्ती आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें