
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों संग शिक्षकों ने किया पौधरोपण
पाथरडीह स्थित लिटिल एंजल्स अकादमी स्कूल में शिक्षक दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता उचित महतो ने विद्यार्थियों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण की...
चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह स्थित लिटिल एंजल्स अकादमी स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस को एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। यहां पर भाजपा नेता उचित महतो के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। उचित महतो ने विद्यालय द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और विद्यार्थियों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस की भावना को पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ जोड़ते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायी संदेश छोड़ गया। मौके पर प्राचार्य मो सोएब अंसारी के अलावे शिक्षक, शिक्षिकाओ में शंकर मुखर्जी, राजेश सिंह, मो जाबीर, दीपक कुमार, विश्वजीत दे, जमीला खातून, रोमा चक्रवर्ती, नीतू देवी, पूजा कुमारी, गुनगुन कुमारी, लीला देवी सहित स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


